रुंडेला तालाब में अज्ञात व्यक्ति ने डाला भराव, यूआईटी का बोर्ड भी तोड़ा; संरक्षण की उठी मांग
उदयपुर। रुंडेला तालाब में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भराव डालने तथा उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) का लगा बोर्ड क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर रुंडेला तालाब विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष मानसिंह सिसोदिया अपने समिति सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
इस संबंध में क्षेत्रीय पार्षद द्वारा सवीना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी सूचना देकर भराव डालने वाले व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
Badgaon, Udaipur | Nov 23, 2026