शोहरतगढ़: बढ़नी रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालत में अचेत अवस्था में मिली बुजुर्ग महिला, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
सोमवार की रात्रि 7:00 के लगभग बढ़नी रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालत में अचेत अवस्था में एक बुजुर्ग महिला मिली है,जिसे देख यात्रियों व रेलवे पुलिस कर्मियों ने उपचार हेतु स्थानीय अस्पताल पहुंचाया है जहां पर पहुंचते ही डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया है।यह बुजुर्ग महिला कहां की निवासी है और यह रेलवे स्टेशन पर कैसे पहुंची है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।