थाना चिल्हिया क्षेत्र के ग्राम बुढ़ापार में नहर पर रविवार की रात्रि में 10:00 बजे के लगभग रामजीत पासवान के जनरल स्टोर के दुकान की टंकी का ताला तोड़कर हजारों रुपए कीमत के सामानों की चोरी हो गई है।उक्त घटना के संबंध में पीड़ित ने सोमवार को शाम 3:00 के लगभग जानकारी दिया है।इसने बताया कि यह दुकान रोजाना शाम 7:00 बजे बंद कर देता है।