शोहरतगढ़: गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता का वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में किया गया आयोजन
सोमवार को दोपहर 1:00 के लगभग वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा डॉक्टर सरफराज अंसारी की मौजूदगी में गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,जिसमें गोरखपुर और रायबरेली के बीच जोरदार मुकाबला हुआ है।इस दौरान आए हुए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया है।