शोहरतगढ़: थाना चिल्हिया क्षेत्र के ग्राम पकड़ी के एक मकान में घुसकर अज्ञात चोरों ने दो बकरियों को उठा लिया
रविवार की रात्रि 11:00 के लगभग ग्राम पकड़ी में रोड के किनारे रामप्रसाद के मकान में घुसकर मकान के अंदर बधी दो बकरियों को अज्ञात चोर उठा ले गए हैं।बकरियों के मालिक ने बकरियों का बहुत खोजबीन किया लेकिन बकरियां नहीं मिली पश्चात बकरियों के मालिक ने थाना चिल्हिया पर तहरीर दिया है।उक्त के संबंध में सोमवार को शाम 4:00 के लगभग रामप्रसाद ने जानकारी दिया है।