शोहरतगढ़: पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने थाना चिल्हिया और पुलिस चौकी पल्टादेवी का किया औचक निरीक्षण
शनिवार को शाम 4:00 बजे के लगभग पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ अभिषेक महाजन ने थाना चिल्हिया व पुलिस चौकी पल्टादेवी का औचक निरीक्षण किया है।इस दौरान मालखाना, सीसीटीएनएस कक्ष,संपूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर,समाधान दिवस रजिस्टर,भूमि विवाद रजिस्टर एवं महिला उउत्पीड़न रजिस्टर आदि का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक थाना चिल्हिया को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया है।