बिजावर: गांधी जयंती पर बिजावर विधायक ने मंशापूर्ण मंदिर परिसर में श्रमदान किया, स्वच्छता कर्मियों का सम्मान भी किया
शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे गांधी जयंती के अवसर पर बिजावर स्थित मंशापूर्ण मंदिर प्रांगण में ‘स्वच्छता ही सेवा’ संकल्प अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिजावर विधायक ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया। इस दौरान स्वच्छता कर्मियों का सम्मान करने के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।