उचकागांव: उचकागाँव में पुराने विवाद को लेकर चार भाईयों पर हमला, घायल
उचकागांव थाना क्षेत्र के दहीभाता तकिया टोला में पुराने विवाद को लेकर गांव के कुछ लोगों ने ग्यासुद्दीन सैफी, उनके भाई रवेआलम सैफी, सैफ अली और जमालुद्दीन सैफी को पर लाठी-डांडे व तलवार से हमला कर घायल कर दिया। जब सभी पीड़ित अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे। इस दौरान आरोपितों ने ग्यासुद्दीन सैफी के जेब में रखे एक हजार रुपये नगद छिन लिए व जान से मारने की धमकी दी गई।