उचकागांव: उचकागाँव के हरैया में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल
उचकागांव थाना क्षेत्र के हरैया गांव में पट्टीदारों के बीच हिस्से की भूमि को लेकर हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। मामले में एक पक्ष के घायल बलिस्टर यादव और उनके बेटा ओमप्रकाश यादव वहीं दूसरे पक्ष के घायल पूनम देवी, उनके पति हरिओम यादव व सास रमेशिया देवी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया।