उचकागांव: मीरगंज थाने के लाइन बाजार में ज्वेलरी दुकानदार की बाइक से 10 लाख के जेवर चोरी
मीरगंज थाने के लाइन बाजार में शुक्रवार को दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने एक ज्वेलरी दुकानदार के बाइक की डिक्की तोड़कर डिक्की में रखे गए 10 लाख रुपए जेवर की चोरी कर ली है। चोरी किए गए वस्तुओं में ढाई सौ ग्राम सोना, एक किलोग्राम चांदी का जेवर शामिल है। जिसमें नथिया, झाली, कान बाली, हथशंकर, मांग टीका, पायल व दर्जनों जोड़ा छागल बिछिया शामिल हैं।