📢 बागपत के समस्त सम्मानित निवासियों से विनम्र अपील!
🇮🇳 जनगणना 2027 – द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) 🇮🇳
जनगणना देश के विकास, बेहतर योजनाओं एवं जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण का एक महत्वपूर्ण आधार है।
अतः जनपद बागपत के सभी सम्मानित निवासियों से अपील है कि जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा जनगणना कर्मियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
📅 द्वितीय चरण की महत्वपूर्ण तिथियां:
🔹 स्व-गणना (Self Enumeration): 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक।
🔹 घर-घर जाकर जनसंख्या गणना: 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक।
🔹 पुनरीक्षण अवधि: 5 जनवरी से 9 जनवरी 2027 तक।
🙏 सभी निवासियों से अनुरोध है कि निर्धारित समयावधि में अपनी एवं अपने परिवार की सही जानकारी उपलब्ध कराएं और जनगणना कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
आपकी भागीदारी, देश की तरक्की में भागीदारी!
🇮🇳 जनगणना 2027 – हर व्यक्ति की गिनती, देश के विकास की नींव।
जिला बागपत के समस्त सम्मानित निवासियों से �
Baghpat, Bagpat | Oct 30, 2026