BAGHPAT DESK : बागपत के मोहल्ला मुगलपुरा, वार्ड नंबर पांच में बिजली के खंभे में करंट उतरने से एक बैल की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मोहल्लेवासियों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी रोष है। स्थानीय लोगों ने खंभे को तत्काल दुरुस्त कराने और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने की मांग की है। वहीं, बागपत कस्बे के जेई जेपी यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।