सतबरवा: राष्ट्रीय चेरो जनजातीय महासंघ के सतबरवा प्रखंड अध्यक्ष बने किशन सिंह उर्फ देवेंद्र सिंह, रबदा में बैठक में हुआ निर्णय
राष्ट्रीय चेरो जनजातीय महासंघ की बैठक रविवार शाम 4 बजे पंचायत सचिवालय रबदा में शिवप्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। मौके पर महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक अवधेश सिंह चेरो व भरदुल सिंह उपस्थित थे। बैठक में सतबरवा प्रखंड कार्य समिति का गठन किया गया। बैठक में बोहिता, दुलसुलमा, रेवारातू, घुटुआ, खामडीह, मानसोती एवं रबदा पंचायत के चेरो जनजातीय समाज के लोग मौजूद थे।