सतबरवा: विश्रामपुर के दर्जी मुहल्ला की युवती की कीटनाशक खाने से नवजीवन अस्पताल तुंबागड़ा में मौत
सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के नवजीवन अस्पताल तुंबागडा में एक युवती की कीटनाशक खाने से इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने शनिवार शाम 5 बजे बताया कि युवती की पहचान विश्रामपुर के दर्जी मुहल्ला निवासी जुबैदा खातून के रुप में की गई। कीटनाशक दवा खाने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।