रीगा: रीगा रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिलने से सनसनी
Riga, Sitamarhi | Sep 13, 2026 रीगा थाना क्षेत्र के कपरौल गांव के समीप रेलवे ट्रैक के पास रविवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर रीगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।मृतक की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के बबुरवन गांव निवासी विभीषण मांझी के पुत्र हरेन्द्र मांझी के रूप में हुई है।