कोटा में चोरी की बड़ी वारदात, दुकान का शटर तोड़कर सोने-चांदी से भरी तिजोरी उठा ले गए चोर
तिजोरी में करीब 7 किलो चांदी और 5 ग्राम सोना रखा था, पुलिस ने किया मौका मुआयना
कोटा के सूर्य नगर रोड पर विष्णु सोनी की दुकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। देर रात अज्ञात चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और लाखों रुपये के आभूषणों से भरी तिजोरी उठाकर ले गए। जानकारी के अनुसार, तिजोरी में करीब 7 किलो चांदी और 5 से 6 ग्राम सोना रखा हुआ था। चोर तिजोरी को दुकान से बाहर निकालकर पास के एक प्लॉट में ले गए। बताया जा रहा है कि चोरी हुई चांदी की कीमत करीब 12 लाख रुपये है। घटना की सूचना मिलते ही राणपुर थाना अधिकारी रमेश काव्या पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। थाना अधिकारी ने बताया कि देर रात चोरी की वारदात हुई है। फिलहाल पुलिस मौके से जानकारी जुटा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है
Sangod, Kota | Nov 15, 2026