कोटा में केमिकल फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग,
दमकल की गाड़ियां मौके पर, आग बुझाने का प्रयास जारी
कोटा में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही कोटा नगर निगम अग्निशमन विभाग की टीम दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
फिलहाल दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। आग लगने के कारणों और नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है