लालगंज: लालगंज पुलिस ने ₹25000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार कर भेजा जेल, गो-तस्करी के मामले में फरार था म0प्र0 निवासी आरोपी
लालगंज पुलिस ने गो-तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ₹25000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान पंकज तिवारी उर्फ लल्लू गुरु पुत्र रामनाथ तिवारी निवासी ग्राम पटेहरा थाना बैकुंठपुर जिला रीवा मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।