पटना ग्रामीण: अगमकुआं थाना इलाके में शख्स ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
अगमकुआं थाना इलाके में एक शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक एक प्रेमी जोड़ा लिविंग रिलेशनशिप में अगमकुआं थाना इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। आपस में हुई कहा सुनी के विवाद में शख्स ने इस घटना को अंजाम दिया। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।