घाटमपुर थाना क्षेत्र के भदरस गांव में डंपर में आग लगने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे बताया आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई थी जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने अल्प समय में आग पर काबू पा लिया।कोई जनहानि नहीं हुई है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।