लालबर्रा: लालबर्रा-बालाघाट हाईवे पर ट्रक और कार में भिड़ंत, पांच लोग बाल-बाल बचे
लालबर्रा से बालाघाट हाईवे रोड पर ग्राम मिरेगांव और डोकरबंदी के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल लालबर्रा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, लेकिन गनीमत रही कि सभी सवार बाल-बाल बच गए और उन्हें केवल मामूली चोटें आईं।