ज्ञानपुर: गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को लगभग 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर भदोही बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांग रखी। अधिवक्ताओं की मांग है कि लाठीचार्ज के पीड़ित अधिवक्ताओं को मुआवजा दिया जाए.