ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
भदोही के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोपी सतीश पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद चालान न्यायालय में किया।