ज्ञानपुर: भदोही पुलिस ने साइबर फ्रॉड के शिकार 6 लोगों के खातों में वापस करवाए ₹1.35 लाख
भदोही पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों के बैंक खातों से स्थानांतरित 1.35 लाख रुपये वापस कराए। पीड़ितों ने साइबर हेल्प लाइन 1930 और जनसुनवाई के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी।पुलिस ने शाखा प्रबंधक से संपर्क कर खातों के निकासी पर रोक लगवाई और पीड़ितों के खातों में धनराशि वापस कराई।