ज्ञानपुर: सीतामढ़ी में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई जहरीले जंतु के काटने की आशंका
सीतामढ़ी के कोईरौना थाना क्षेत्र के केवटाही गांव में 19 वर्षीय युवती बेबी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि रात में खाना खाने के बाद वह सो गई और सुबह उठ नहीं पाई। परिजनों ने आशंका जताई है कि रात में किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया होगा। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही युवती का अंतिम संस्कार कर दिया।