ज्ञानपुर: गोपीगंज में विद्युत करंट से विवाहिता की मौत, मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर चौथार गांव में निर्माणाधीन मकान में विद्युत करंट की चपेट में आने से 24 वर्षीय विवाहिता मैना देवी की मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि मैना देवी मकान में जा रही थी जब वह लोहे के साह में विद्युत करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई।वहीं मायके पक्ष के लोगों ने पुत्री के हत्या की आशंका जताई है।