ज्ञानपुर: गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में भदोही में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से किया विरत
गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। जहां सोमवार को भदोही बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया वही मंगलवार को अधिवक्ताओं ने बैठक कर न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया।