टीकमगढ़ जिले के मलगुवा गांव में एक शख्स को अज्ञात जहरीले जीव ने काट लिया। मलगुवा निवासी मंजू पाल के परिजन ने बताया कि मंजू अपने खेत पर था और काम कर रहा था इसी दौरान उसे किसी अज्ञात जहरीले जीव ने काट लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन शख्स को जिला अस्पताल लाए जहां उसका उपचार किया जा रहा है।