*करोड़पति ससुर की हत्या: खर्चे और रोक-टोक से परेशान बहू ने नौकर के साथ मिलकर रचा था खूनी खेल*
कानपुर। आलीशान शौक और पाबंदियों से परेशान एक बहू ने अपने करोड़पति दवा कारोबारी ससुर विनीत मिनोचा (63) की 6 लाख रुपये की सुपारी देकर बेरहमी से हत्या करवा दी। आरोपी बहू शालू का आरोप था कि ससुर उसे खर्चे के लिए महीने में सिर्फ 5 लाख रुपये देते थे और उसकी हर गतिविधि पर नजर रखते थे। यह साजिश करीब 15-20 दिनों से रची जा रही थी। बहू ने आरोपियों को फ्लैट के मुख्य दरवाजे की एक डुप्लीकेट चाबी पहले ही बनवाकर दे दी थी। जिस रात विनीत मिनोचा घर पर अकेले थे और बेटा-बहू बाहर गए थे, तब नौकर विशाल अपने एक साथी (राज किशोर) के साथ डुप्लीकेट चाबी से घर में घुसा। उन्होंने बुजुर्ग कारोबारी पर चाकू से 26 वार किए और गला रेतकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर मास्टरमाइंड बहू और शूटरों को शॉर्ट इनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है।