बालाघाट में बैगा समाज के 100 गांवों का होगा कायाकल्प, CM मोहन यादव ने किया ₹225 करोड़ का ऐलान
बालाघाट के बैगा जनजाति बहुल इलाकों में बच्चों की बीमारी से हुई मौतों के बाद सरकार ने स्वास्थ्य और जागरूकता को लेकर गंभीर कदम उठाए हैं। सुदूर वनांचल में झाड़-फूंक, स्वास्थ्य संबंधी भ्रांतियों और जागरूकता की कमी को बड़ी चुनौती माना जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बोंदारी और कोरका जैसे गांवों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। मृत बच्चों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई। वहीं, 100 बैगा बहुल गांवों के विकास के लिए 225 करोड़ रुपये का पैकेज स्वीकृत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग गांवों में मेडिकल कैंप और जागरूकता अभियान चलाएगा।
#MadhyaPradesh #Balaghat #BaigaTribe #MohanYadav #HealthAwareness