रेस्क्यू के दौरान पिंजरा तोड़कर तेंदुए का फॉरेस्ट रेंजर पर हमला, वन विभाग के छूटे पसीने, हमला कर हुआ फरार!
लामूगंज स्थित डिवीजन वन कार्यालय परिसर में 57 साल के फॉरेस्ट रेंजर पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया. घायल तेंदुए को इलाज के लिए डिवीजन फॉरेस्ट ऑफिस लाया गया था, डिवीजन वन कार्यालय परिसर में जब रेंजर और फॉरेस्ट गार्ड ने उसे वापस नियंत्रण में लेने की कोशिश की, तो तेंदुए ने पिंजरा तोड़कर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। और वहां से वह भाग गया । तेंदुए के पिंजरे से अचानक बाहर निकलने और भागने की वजह से आसपास के पूरे बाजार क्षेत्र और स्थानीय निवासियों में भारी डर और दहशत फैल गई।घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने आम जनता को सतर्क रहने और उस इलाके से दूर रहने की चेतावनी दी। तेंदुए को दोबारा सुरक्षित तरीके से काबू में करने और रेस्क्यू करने के लिए एक विशेष वन्यजीव टीम को भी मदद के लिए बुलाया गया।