Public App Logo
Profile Picture

24 Satna News

@24satnanews
1536Followers
1Following
सतना,म0प्र0 शासन के निर्देशानुसार अक्टूबर माह के प्रथम कार्य दिवस गुरुवार को कलेक्ट्रेट में कार्यालयीन कार्यों की शुरुआत राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के गायन से हुई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रुप से राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया गया। 
      इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती श्रीमती सपना त्रिपाठी, एसडीएम श्री एलआर जांगडे,श्री सुभाष मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप परस्ते सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सतना,भरहुत नगर में हाउसिंग बोर्ड के फरमान से हाहाकार, 40 साल पुरानी कॉलोनी में दुकानों पर ताले, सैकड़ों परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट*
शहर की सबसे पुरानी भरहुत नगर कॉलोनी के रहवासी एकजुट हो गए हैं। 40 साल पुरानी इस कॉलोनी को फ्री-होल्ड करने की मांग तेज हो गई है। 
रहवासियों का आरोप है कि हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री ने रिटायरमेंट से ठीक एक दिन पहले आनन-फानन में कई दुकानदारों की लीज निरस्त कर दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से कॉलोनी की सैकड़ों दुकानों में ताले लट गए और सैकड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं। 
दरअसल, हाउसिंग बोर्ड ने पूरे भरहुत नगर में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए कोई प्लान ही नहीं रखा। मजबूरी में लोग 18 मीटर (60 फीट) चौड़ी मुख्य सड़क के किनारे, एक तरफ निजी तो दूसरी तरफ बोर्ड की जमीन पर छोटा-मोटा व्यवसाय कर अपना परिवार पाल रहे थे।
अब दुकानें बंद होने से लोगों को दूध, सब्जी, किराना जैसी रोजमर्रा की चीजों के लिए भी भटकना पड़ रहा है। रहवासियों ने कलेक्टर से हस्तक्षेप कर कॉलोनी को फ्री-होल्ड करने और लीज बहाल करने की मांग की है।
*अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वैश्य महासम्मेलन ने वरिष्ठजनों का किया सम्मान*
*अनुभव और जीवन मूल्यों की विरासत को समाज की अमूल्य धरोहर बताया*

सतना। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर *वैश्य महासम्मेलन जिलासतना* के पदाधिकारियों ने समाज के वरिष्ठजनों के घर पहुंचकर उनका सम्मान किया। इस दौरान वरिष्ठजनों को श्रीफल एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके जीवन अनुभवों और संघर्षों को आत्मीयता से सुना।
वैश्य महासम्मेलन द्वारा फूलचंद बडेरिया उम्र 98 वर्ष (गोविंद बडेरिया के पिताजी), शांति देवी गुप्ता उम्र 92 वर्ष (अशोक गुप्ता की माताजी), राजेंद्र नेमा उम्र 85 वर्ष (चाणक्यपुरी कॉलोनी) तथा प्रेमाबाई अग्रवाल उम्र 81 वर्ष (अशोका पैलेस) का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष लखन केसरवानी, जिला प्रभारी राजीव गुप्ता बबलू, जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल चांदी, जिला महामंत्री सागर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रावेन्द्र श्रीवास्तव बबलू, सुरेश बड़ेरिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू एवं शिव साहू सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वरिष्ठजनों का अनुभव समाज की अमूल्य पूंजी : लखन केसरवानी
*संभागीय अध्यक्ष लखन लाल केसरवानी* ने कहा कि वरिष्ठजन परिवार और समाज की वह धरोहर हैं, जिनके अनुभवों में जीवन की लंबी यात्रा का सार छिपा होता है। उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को संस्कार, परंपरा और जीवन के संघर्षों से सीखने की प्रेरणा मिलती है। वरिष्ठजनों का सम्मान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक जिम्मेदारी और संस्कारों का प्रतीक होना चाहिए।
वरिष्ठजनों का सम्मान हमारी संस्कृति की पहचान : संजय अग्रवाल
*जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल चांदी* ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सदैव से बुजुर्गों को सम्मान और परिवार में विशेष स्थान दिया गया है। वरिष्ठजनों के अनुभव युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि वैश्य महासम्मेलन समाज के वरिष्ठजनों के सम्मान और उनके सुख-दुख में सहभागी बनने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठजनों ने भी आत्मीयता के साथ अपने जीवन के अनुभव साझा किए और समाज के पदाधिकारियों को आशीर्वाद प्रदान किया। सम्मान समारोह ने यह संदेश दिया कि जिस समाज में बुजुर्गों का सम्मान होता है, वहां संस्कारों और मानवीय मूल्यों की जड़ें मजबूत रहती हैं।
...

यह दृश्य, सतना नदी का है।

जिस गणेश के आगे सिर झुकाया, विसर्जन के बाद उन्हें कूड़े में छोड़ दिया, क्या यही हमारी श्रद्धा है?
सतना. शहर में 14 सितंबर से 25 सितंबर तक गणेशोत्सव मनाया गया। गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई। पंडाल सजाए गए। पूजा और आरती की गई। श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लेकिन जब इन प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया तो उन्हें ऐसे फेंक दिया गया, जैसे वे कबाड़ हो गए हों। यह भी नहीं देखा कि जहां प्रतिमा विसर्जित की गई है वहां पर्याप्त पानी है भी या नहीं। सतना नदी में विसर्जित प्रतिमाओं के आसपास कूड़ा करकट जमा है। श्रद्धा का उपहास उड़ रहा है।

यदि गणेशजी बोल पाते, तो अपनी इस दुर्दशा पर भक्तों से क्या कहते....

मुझे इतने धूमधाम से लाए थे, मेरे लिए पंडाल सजाए, फूल चढ़ाए, आरती की, मेरे सामने सिर झुकाकर सुख-समृद्धि मांगी।

विसर्जन के नाम पर मुझे यहां गंदे पानी और कचरे में क्यों छोड़ दिया? क्या मेरी विदाई इतनी बेबस होनी थी? अगर मिट्टी की प्रतिमा होती तो मैं इसी धरती में फिर मिल जाता,

लेकिन तुमने मुझे ऐसी सामग्री से बनाया जो पानी में भी नहीं घुलती। अरे भक्तजनों, मैं विघ्नहर्ता हूं, कूड़ा नहीं। मेरी पूजा तभी पूरी होगी, जब मेरी विदाई भी श्रद्धा और सम्मान से होगी।

और अगली बार मेरी प्रतिमा छोटी बनाना, मिट्टी की बनाना, विसर्जन ऐसी जगह करना जहां जल भी हो और सम्मान भी।

मेरी आरती के साथ-साथ प्रकृति की भी आरती करना।

पत्रिका छह दिन में भी प्रतिमा नॉलेज पानी में क्यों नहीं घुली?

पीओपी से बनी प्रतिमाः यह सबसे महत्वपूर्ण संभावना है। पीओपी पानी में मिट्टी की तरह घुलकर खत्म नहीं होती। पानी लगने पर इसकी बाहरी सतह कमजोर हो सकती है, लेकिन पूरी तरह नहीं घुलती।

पानी की पर्याप्त गहराई नहीं: विसर्जन स्थल पर पानी कम था तो प्रतिमा पूरी तरह डूब ही नहीं पाई होगी। पानी में प्रवाह भी नहीं है। इसलिए विघटन धीमा होगा।

पेंट और रासायनिक कोटिंगः मूर्तियों पर इस्तेमाल होने वाले रंग, वार्निश, प्राइमर या अन्य कोटिंग पानी के संपर्क को कम करते हैं। खासकर गैर-जैविक/सिंथेटिक रंग पर्यावरण में आसानी से नहीं टूटते।

मिट्टी की प्रतिमा भी तुरंत नहीं गलतीः मिट्टी की मूर्ति भी पानी में डालते ही नहीं गलती। गलने की प्रक्रिया मिट्टी की मोटाई, संरचना, पानी का बहाव पर निर्भर करती है।
नवनियुक्त एल्डरमैन ने ली शपथ

सतना। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बुधवार को कलेक्टर चेंबर में नगर निगम सतना के नवनियुक्त एल्डरमैन को शपथ दिलाई।
      इस अवसर पर महापौर श्री योगेश ताम्रकार, नगर निगम स्पीकर श्री राजेश चतुर्वेदी एवं नगर निगम आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी.गौडा उपस्थित रहे।
लोकतंत्र की विश्वसनीयता पर सवाल सतना-मैहर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

'वोट चोरी' के आरोपों के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर

 ज्ञापन सौंपे। कांग्रेस देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण तथा मतदाता सूची से जुड़े तसवालों को लेकर निर्वाचन आयोग की

कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है और निष्पक्ष जांच तथा पारदर्शिता की मांग कर रही है।

राष्ट्रीय मुद्दे की स्थानीय गूंज

राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन सतना/मैहर। मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों, निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा

को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को सतना और मैहर में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना दिया और कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर राष्ट्रपति के

धवारी से कलेक्ट्रेट तक गूंजी कांग्रेस की आवाज

सतना में प्रदर्शन की शुरूआत दोपहर 12 बजे धवारी चौराहे से हुई। यहां कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए। सभा के बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पैदल कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व सत्तना विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी ने किया। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है और मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी अथवा शिकायत को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। कांग्रेस ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने, मतदाता सूची की पारदर्शी जांच करने और निर्वाचन व्यवस्था में जनता का विश्वास कायम रखने की मांग उठाई। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, सेवादल सहित विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराई। कांग्रेस का कहना है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक सवाल का सार्वजनिक और पारदर्शी तरीके से जवाब दिया जाना चाहिए। पार्टी ने विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया में सामने आ रही शिकायतों की स्वतंत्र जांच की मांग भी रखी है। कांग्रेस की यह मांग उसके राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे अभियान का हिस्सा है, जिसमें वह मतदाता सूची की विश्वसनीयता और निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठा रही है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की कांग्रेस की मांग ऐसे समय सामने आई है, जब विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर निर्वाचन आयोग और विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक विवाद तेज है। कांग्रेस कार्यसमिति ने भी 29 सितंबर को ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तथा विशेष गहन पुनरीक्षण को रोकने सहित कई मांगें उठाई हैं। दूसरी ओर, निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर राजनीतिक विरोध भी सामने आया है और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली का बचाव किया गया है। सतना और मैहर में बुधवार को हुए प्रदर्शनों ने साफ कर दिया कि मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता का मुद्दा अब स्थानीय राजनीतिक धरातल पर भी जोर पकड़ चुका है।

मैहर में घंटाघर से कलेक्ट्रेट तक मार्च, रास्ते में थमा यातायात

जिले में भी कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और मतदाता सूची की जांच की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकताओं ने घंटाघर से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च किया। मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। घंटाघर से शुरू हुआ मार्च शहर के प्रमुख मागों से होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। इस दौरान कार्यकताओं ने नारेबाजी कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है। यदि किसी मतदाता का नाम सूची से हटता है या सूची में किसी प्रकार की त्रुटि सामने आती है तो उसके निराकरण की स्पष्ट और पारदर्शी व्यवस्था होना जरूरी है। उन्होंने मतदाता सूची में हुई शिकायतों और आपत्तियों की जांच तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी आंकड़े और जानकारी सार्वजनिक करने की मांग दोहराई। मार्च के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई और जाम की स्थिति बनी रही। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश प्रजापति, रामनिवास उरमालिया, राजेंद्र सिंह, राजबाबू सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए धमाकेदार शतक जड़ दिया है। रोहित ने महज 72 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वही सुमन गिल ने दोहरा शतक लगाया  

<nis:link nis:type=tag nis:id=rohitsharma nis:value=RohitSharma nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indvswi nis:value=INDvsWI nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=odi nis:value=ODI nis:enabled=true nis:link/> #
Video 7
रीवा-सीधी सीमा की छुहिया घाटी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, ओडिशा पुलिस की टीम एनडीपीएस एक्ट के आरोपी आदित्य मिश्रा को रीवा कोर्ट में पेशी के लिए ला रही थी। इसी दौरान चार लग्जरी वाहनों में सवार बदमाशों ने पुलिस वाहन को घेर लिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों पर तीखा स्प्रे किया गया और बेसबॉल बैट से हमला कर वाहन के शीशे तोड़े गए। फायरिंग की सूचना भी सामने आई है। इसके बाद आरोपी को छुड़ाकर बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद रीवा, सीधी और मैहर पुलिस अलर्ट पर है और आरोपियों की तलाश जारी है
सतना 
थाना यातायात जिला सतना द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी हेलमेट एवं सीटबेल्ट ना धारण करने वालो के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हंसराज सिंह के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक गौरव पाण्डेय के निर्देशन पर थाना प्रभारी र.नि. पूनम रावत द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहो पर मय स्टाफ के साथ मिलकर चेकिंग लगाकर हेलमेट न पहनने बाले मोटर सायकल  चालको के विरुध्द  कुल 59 वाहनो के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 17,700 रु. संमन शुल्क वसूल किया गया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध सीट बेल्ट न धारण करने पर कुल 8 वाहनो के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर  कुल 4000 रु.संमन शुल्क वसूल किया गया कुल 88 वाहनो के विरुध्य चालानी कार्यवाही कर कुल 33,700 रु.वसूल किये  एवं सम्रिटन कॉलेज पहुंचकर कॉलेज स्टाफ एवं बच्चो को यातायात नियमो के संबंध मे जागरुक किया गया।
सतना,नागौद पूर्व विधायक श्री रामप्रताप जी का पार्थिव शरीर, एंबुलेंस से सुबह 8 बजे धवारी स्थित निवास पर पहुंचा
अंतिम संस्कार प्रयागराज में होगा उनकी आखिरी दर्शन के लिए जन सैलाब धवारी स्थित उनके घर पर
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन योजना की बसों की पोल खोलती तस्वीर सरकार सवालों के घेरे में !!
नागौद पूर्व विधायक श्री रामप्रताप जी के अंतिम दर्शन के लिए, धवारी स्थित निवास में उमड़ा जनसैलाब
हजारों लोग पहुंचे
*दुखद समाचार*
*पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह का दुखद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर*
नागौद के पूर्व विधायक स्व. श्री रामप्रताप सिंह जी (पतौरा गढ़ी) के अस्वस्थ होने पर दो दिन सतना में इलाज चला, सुधार न होने पर उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था। आज वापस लौटते समय उनका दुखद निधन हो गया। वे भाजपा नेता गगनेंद्र प्रताप सिंह के पूज्य पिताजी थे।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
_विनम्र श्रद्धांजलि_
*ॐ शांति ॐ*
सतना,स्व. रामप्रताप सिंह (पतौरा गढ़ी) नागौद सीट से 3 बार विधायक चुने गए थे।
▪️1985 – कांग्रेस टिकट पर  
▪️1990 – कांग्रेस टिकट पर  
▪️1998 – निर्दलीय के रूप में (कांग्रेस ने टिकट न देने के बाद उन्होंने बागी होकर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। पूरे क्षेत्र में उन्हें जुझारू और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय नेता के रूप में जाना जाता था। वे क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहे हैं। विशेष रूप से वे 'नर्मदा जल सतना लाओ संघर्ष समिति' के संयोजक के रूप में सतना जिले को उसके हिस्से का नर्मदा जल (बरगी टनल प्रोजेक्ट) दिलाने के लिए बड़े आंदोलनों का नेतृत्व कर चुके हैं।
नेपाल में फिर भारी बारिश और लैंडस्लाइड ने तबाही मचा दी है!*
रिपोर्टों के मुताबिक, 3 दिनों में 24 लोगों की मौत और 14 लोग लापता हैं। बागलुंग के गलकोट में पानी के तेज बहाव में सरकारी इमारत बह गई। कालीगंडकी नदी उफान पर है, जबकि मनांग में हिमस्खलन से 2 पर्वतारोहियों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि 747 परिवार प्रभावित हुए हैं और 143 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। मनांग, म्याग्दी, पर्वत और पाल्पा समेत कई इलाकों में हालात गंभीर बताए जा रहे हैं। नेपाल के मुस्तांग जिले में भारी लैंड स्लाइड। कल शाम एक पूरी पहाड़ी काली गंडकी नदी में जा गिरी।
सतना स्कूल में हादसा: छज्जे का प्लास्टर गिरने से चार बच्चे घायल*
 जन शिक्षा केंद्र बाबूपुर, विकासखंड सोहावल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ड फाई फुटौंदी में छज्जे का प्लास्टर अचानक गिर गया। हादसे में स्कूल में मौजूद चार बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
सतना चार माह बाद भी शिवराजपुर मंदिर चोरी का खुलासा नहीं, एसपी ऑफिस पहुंचे लोग*
सतना। शिवराजपुर स्थित मंदिर में करीब चार माह पहले हुई चोरी की घटना का अब तक खुलासा नहीं होने से नाराज लोगों ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। लोगों ने पुलिस से मंदिर में हुई चोरी के मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पता लगाने और चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की।
: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 56 मेडल के लिए 240 प्रतिभागियों ने एक-दूसरे पर बरसाए पंच रीवा संभाग का दबदबा, सतना की कृष्णा और कीर्ति ने जीता गोल्ड

सतना, सिंधु स्कूल में आयोजित 4 दिवसीय 70वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन मेजबान रीवा संभाग के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। 17 वर्ष बालक-बालिका वर्ग की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 संभागों से आए 240 प्रतिभागियों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। बारिश के डर से रविवार को लीग, क्वार्टर, सेमी और फाइनल मैच खेले गए। प्रतियोगिता में कुल 56 मेडल दांव पर रहे। जिनमें 14 गोल्ड, 14 सिल्वर और 28 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। मेजबान रीवा संभाग की झोली में कुल 9 मेडल आए। इसमें सतना के एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल की प्रतिभावान खिलाड़ी कृष्णा कुशवाहा और कीर्ति सोनी ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल हासिल कर जिले व संभाग का नाम रोशन किया। इसी के साथ दोनों का चयन आगामी नेशनल प्रतियोगिता के लिए हो गया है। डीईओ सलोनी शर्मा और क्रीड़ा अधिकारी मीना त्रिपाठी ने दोनों प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी है।

डीपीआई के फील्ड ऑफिसरों ने कराया खेल

प्रतिस्पर्धाओं के प्रमुख परिणाम

बालक 17 वर्षः

अंडर 35 किग्रा: कृष्णा कुशवाहा रीवा गोल्ड, समर्थ दिनकर भोपाल सिल्वर, प्रथमेश सतसंगी सागर व हर्षित गड़वाल को ब्रॉन्ज।

*अंडर 38 से 41 किग्रा: नमन पाटिल इंदौर गोल्ड, अर्पण भंडारी उज्जैन सिल्वर, सत्यम जाटव जबलपुर व आनंद कुमार सैनी रीवा को ब्रॉन्ज।

48 किग्रा से कमः तृशय सिंह ग्वालियर गोल्ड, अनुराग अहिरवार भोपाल सिल्वर, इशांत राजपूत व अनुराग विश्वकर्मा रीवा को ब्रॉन्ज। 55 किग्रा से कमः अभी शर्मा भोपाल गोल्ड, रौनक इंदौर सिल्वर, ऋषि जबलपुर व अभयजीत सिंह उज्जैन को ब्रॉन्ज।

68 से 73 किग्रा: सिद्धार्थ लालवानी इंदौर गोल्ड, आदित्य सोनी भोपाल

सिल्वर, वेरांत मेहता व आरव जिंदल ग्वालियर को ब्रॉन्ज।

ओवर 78 किग्रा: मोहित रघुवंशी भोपाल गोल्ड, आर्यन सोनी ग्वालियर सिल्वर, आदित्य कुशवाहा सागर व आर्यन सिंह इंदौर को बॉन्ज।

बालिका 17 वर्गः

अंडर 32 किग्रा: अनुकृति पाटीदार इंदौर गोल्ड, मुस्कान वर्मन जबलपुर सिल्वर, आर्य दीक्षित भोपाल व सुवी गुप्ता रीवा को ब्रॉन्ज।

35 से 38 किग्रा: आस्था दुबे इंदौर गोल्ड पेरिविंकल विश्वकर्मा सागर सिल्वर, दिव्यांशी चौहान जनजातीय कार्य, आलाविया खान को ब्रॉन्ज। 49 से 52 किग्रा: माही ठाकुर भोपाल गोल्ड, खुशी काग इंदौर सिल्वर, दीक्षा पटेल नर्मदापुरम व अस्थवी राठौड़ सागर को ब्रॉन्ज।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में लोक शिक्षण संचालनालय से नियुक्त फील्ड आफिसर भारती, दीपक रजोरियों, रीतेश वर्मा, रविन्द्र सिंह, ध्रुव लोधी, नीलम कुलकर्णी, कैलाश अहिरवार, मधुलिका पचोरिया अमन सिकंदर अनुराग
Video 19
सतना,पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह की तबीयत बिगड़ी, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली रेफर 
नागौद के पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह (पतौरा गढ़ी) के अस्वस्थ होने पर दो दिन सतना में इलाज चला। सुधार न होने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली भेजा जा रहा है। वे भाजपा नेता गगनेंद्र प्रताप सिंह के पिता हैं।
सतना माधवगढ़ नदी में आज भी किया गया गणेश विसर्जन
*जिला अस्पताल के मेजर ओटी में बैक्टीरिया, ऑपरेशन बंद*
*फर्श, दीवार, ऑपरेशन टेबल और उपकरणों के सैंपल में बैक्टीरियल ग्रोथ; डिसइंफेक्शन के बाद दोबारा होगी कल्चर जांच*
सतना। जिला अस्पताल के मेजर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में बैक्टीरिया की ग्रोथ मिलने के बाद इसका संचालन बंद कर दिया गया है। माइक्रोबायोलॉजी लैब की कल्चर जांच में ओटी के फर्श, दीवार, ऑपरेशन टेबल, ओटी लाइट और उपकरणों समेत अलग-अलग स्थानों से लिए गए सैंपलों में बैक्टीरिया की मौजूदगी मिली है। रिपोर्ट आने के बाद संक्रमण नियंत्रण के तहत मेजर ओटी में ऑपरेशन रोक दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार मेजर और मेटरनिटी ओटी के करीब आठ स्थानों से सैंपल लिए गए थे। इन्हें कल्चर जांच के लिए माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजा गया था। जांच में कई सैंपल पॉजिटिव मिलने के बाद मेजर ओटी को बंद करने का निर्णय लिया गया।
*एक मॉड्यूलर ओटी की मशीन भी बंद*
अस्पताल की मॉड्यूलर ओटी में लगी एक मशीन भी खराब होने से बंद है। वहीं अन्य ओटी में निर्माण और मरम्मत का काम चल रहा है। इससे अस्पताल में ऑपरेशन के लिए उपलब्ध व्यवस्था सीमित हो गई है। फिलहाल मेटरनिटी ओटी में ही प्रसव संबंधी सर्जरी हो रही है।
*डिसइंफेक्शन के बाद दोबारा जांच*
बैक्टीरिया मिलने के बाद ओटी की गहन सफाई, डिसइंफेक्शन और उपकरणों के स्टेरलाइजेशन की प्रक्रिया कराई जाएगी। इसके बाद दोबारा कल्चर जांच होगी। रिपोर्ट में संक्रमण नहीं मिलने पर ही ओटी को नियमित संचालन में लाया जाएगा।

सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह ने बताया कि ओटी में पहले फंगस मिलने के बाद कल्चर जांच कराने के निर्देश दिए गए थे। इससे पहले वॉटरप्रूफिंग और रंगरोगन कराया गया है। अब बैक्टीरिया मिलने के बाद फ्यूमीकेशन कराया जाएगा, इसके बाद ओटी को फंक्शनल किया जाएगा।
*आरोग्यधाम पुल के ऊपर से बह रहा पानी।*
*वृद्धाश्रम में रह रहे विनोद कांबली!*
सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त विनोद कांबली आज वृद्धा आश्रम मे रह रहे है, उन्होंने ने भावुक कर देने वाला सन्देश दिया है....  कभी एक बड़े क्रिकेटर थे जो आज वृद्धा आश्रम मे रह रहे है।