*मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी बनी टीचर ,विद्यालय पहुंचकर छात्रों को पढ़ाया*
मैहर - मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरसरी, शासकीय उचित मूल्य की दुकान गुरसरी एवं आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर मुखर्जी जब शासकीय विद्यालय में निरीक्षण पर पहुंची तो उन्होंने कक्षा 10 वीं की शिक्षक बन कर विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया और विद्यार्थियों को उर्वरक ,संविधान और बायोलॉजिकल सेल से संबंधित जानकारी देकर छात्रों से सवाल भी पूछे। विद्यार्थियों ने उत्साह से कलेक्टर से संवाद किया। कलेक्टर मुखर्जी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य में कलेक्टर , डॉक्टर ,इंजीनियर,पुलिस और खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।