मड़ावरा: मड़ावरा में सीढ़ी से गिरकर युवक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज ललितपुर किया गया रेफर
मड़ावरा थाना क्षेत्र के कस्बा मड़ावरा में बुधवार देर शाम एक युवक सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया।