आबू रोड: आबूरोड में पर्युषण पर्व की धूम, महावीर स्वामी जन्म कल्याणक वाचन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ जारी
आबूरोड शहर में श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ की ओर से पर्युषण पर्व श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्युषण पर्व को लेकर जैन समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। तपोवन अहमदाबाद से पधारे विमल शाह, महावीर तलाटी एवं क्रीशीत जैन द्वारा समाजजनों को पर्युषण पर्व की धार्मिक आराधना करवाई जा रही है