रामगंजमण्डी: सुकेत में शॉट सर्किट से खेत में पड़े चारे में लगी भीषण आग, दमकल एक घंटे बाद आग पर पाया काबू
रामगंजमंडी के सुकेत में एक खेत पर पड़े सूखे चारे में आग लग गई। हवा के साथ फैली आग ने आसपास के खेत को भी अपनी चपेट में लिया। आग से उठता धुंआ देख लोग मौके पर पहुचें। जहां भीषण आग की लपटों ने दो खेतो को घेर लिया। लोगो ने अपने स्तर पर आग को काबू में करने का प्रयास किया, लेकिन हवा के कारण बेकाबू हुई आग पर काबू नही पा सके। मामला शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे का है।