कुंडा: महेशगंज पुलिस ने माघी चैनगढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, संचालक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
महेशगंज पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों की सघन चेकिंग के दौरान माघी चैनगढ़ स्थित अवैध कारखाने से भारी मात्रा में अर्धनिर्मित पटाखे और उपकरण बरामद किए गए। बुधवार शाम 4 बजे आरोपी मो. हमजा के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।