नाथनगर: कर्णगढ़ मैदान में आज होगा रावण दहन, 30 फीट ऊंचा होगा रावण और 25-25 फीट के होंगे मेघनाद-कुंभकर्ण
विजयादशमी के मौके पर बुधवार को नाथनगर के ऐतिहासिक कर्णगढ़ मैदान (सीटीएस ग्राउंड) में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके लिए छह कारीगर पिछले एक सप्ताह से पुतले तैयार करने में जुटे हैं।