मुजफ्फरपुर को ₹58.87 करोड़ की सौगात! पताही एयरपोर्ट के पुनर्विकास का PM मोदी ने किया शिलान्यास, उत्तर बिहार में हवाई सेवा की उम्मीद तेज
मुजफ्फरपुर और पूरे उत्तर बिहार के विकास के लिए आज का दिन ऐतिहासिक माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली के राजापाकर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुजफ्फरपुर के बहुप्रतीक्षित पताही हवाई अड्डे के पुनर्विकास एवं निर्माण कार्य का शिलान्यास कर ₹58.87 करोड़ की महत्वपूर्ण सौगात दी।
इस परियोजना के तहत पताही एयरपोर्ट पर रनवे का विकास एवं सुदृढ़ीकरण, आधुनिक टर्मिनल भवन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टावर, टैक्सी-वे, एप्रन, पार्किंग और अग्निशमन केंद्र जैसी आवश्यक विमानन सुविधाओं का निर्माण एवं विकास किया जाएगा।
पताही हवाई अड्डे का पुनर्विकास मुजफ्फरपुर सहित आसपास के जिलों के लिए हवाई संपर्क की नई उम्मीद लेकर आया है। इससे क्षेत्रीय आवागमन को बेहतर बनाने के साथ व्यापार, पर्यटन, निवेश और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है।
लंबे समय से मुजफ्फरपुर के लोग हवाई सेवा शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। इस परियोजना के शिलान्यास से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जगी है।
मुजफ्फरपुर की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। पताही एयरपोर्ट का यह प्रोजेक्ट उत्तर बिहार के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
#Muzaffarpur #PatahiAirport #PMModi #BiharDevelopment #TirhutNow