गुलाबगंज: फाइनेंस कंपनी की एक किस्त बकाया रहने पर कंपनी ने गुलाबगंज के चित्रायण मे बजे जबरन ट्रैक्टर किया जप्त,किसान ने खाया जहर
गुलाबगंज के ग्राम चित्रायण के किसान समंदर सिंह और मलखान ने अपने खेती के लिए फाइनेंस कंपनी से ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन लिया था, एक किस्त मे कुछ देरी होने पर सहमति के बाद भी गुरुवार दोपहर 3 बजे फाइनेंस कंपनी के लोग गांव पहुंचे और जबरिया ट्रैक्टर ट्राली और उसमें रखी धन अपने साथ ले गए मलखान सिंह ने उन्हें रोका लेकिन वे नही रूके, दुखी मलखान ने जहर खा लिया।