मड़ावरा: किसानों के चेहरे पर लौटी रौनक, मड़ावरा में झमाझम बारिश से मिली राहत
मड़ावरा में रविवार दोपहर करीब 2 बजे से हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई। बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को राहत मिली है। किसान की फसलें काफी बर्बाद होने की कगार पर थी,लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश से किसान खुश नजर आए और अच्छी फसल की उम्मीद जगी है। अब किसानों को फसल अच्छी होने की उम्मीद नजर आने लगी है