हरिद्वार: नवरात्रि के प्रथम दिन मां चंडी देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, सांयकालीन आरती में किया गया विशेष श्रृंगार
नवरात्रि के प्रथम दिन नील पर्वत पर स्थित मां चंडी देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नवरात्र के प्रथम दिवस पर मां चंडी देवी की सांयकालीन आरती में विशेष श्रृंगार किया गया। जिसमें मंदिर परिसर को विशेष फूलों से सजाया गया इस मौके पर यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां भगवती की स्तुति की। मुख्य पुजारी महंत रोहित गिरी ने मां की महिमा का वर्णन किया।