हरिद्वार: हरिलोक तिराहे के पास गड्ढों में खड़े होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
गुरुवार को हरिलोक तिराहे के पास गड्ढों में खड़े होकर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आवाजाही कर रहे राहगीरों को जागरूक भी किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार व्याप्त है। कमीशनखोरी के चलते बार बार सड़कों में गड्ढे हो रहे हैं, जिसका खामियाजा जनता को उठाना पड़ रहा है। इस दौरान ढोल भी बजाए गए।