हरिद्वार: रोशनाबाद में DM कर्मेंद्र सिंह ने RWD और विद्युत विभाग के कार्यालय में की छापेमारी, 11 कर्मचारी पाए गए नदारद
डीएम कर्मेंद्र सिंह ने गुरुवार को रोशनाबाद में RWD और विद्युत विभाग के कार्यालय में छापेमारी की। सुबह साढ़े दस बजे की गई छापेमारी के दौरान कार्यालयों ने 11 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। संबंधित अधिकारियों को DM ने फटकार लगाई और नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा। DM ने साफ तौर से कहा कि जनपद के किसी भी कार्यालय में समय से न पहुंचने वालो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।