हरिद्वार: ज्वालापुर पुलिस ने युवती के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को सेक्टर 2 से किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक युवती के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को गुरुवार को सेक्टर 2 से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम गौरव है जिस पर पीड़िता के ऑफिस में जाकर तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़िता की तहरीर मिलते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया और सेक्टर 2 से गिरफ्तार कर गुरुवार को ही कोर्ट में पेश कर दिया।