बांसगांव: गगहा इलाके के सिहाईजपार गाँव की महिला ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप
गगहा क्षेत्र के सिहाईजपार गाँव कीरहने वाली महिला दुर्गावती देवी ने गुरुवार को गगहा थाने की पुलिस को तहरीर देकर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने शिकायती पत्र में लिखा है कि हाटाबाजार स्थित ग्राह सेवा केंद्र पर दो माह पहले आधार कार्ड लेकर पैसा निकालने गयी थी। संचालक ने अंगूठा लगवाकर पैसे खुद निकाल लिया था।