बांसगांव: बाँसगाँव तहसील प्रशासन ने कौड़ीराम विकासखंड के मिश्रौली एवं जरलही गाँव में किया कंबल वितरण
बाँसगाँव तहसील प्रशासन ने कौड़ीराम विकासखंड के मिश्रौली व जरलही मे बुधवार को कंबल वितरण किया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए बुधवार शाम को 5 बजे नए साल पर एसडीएम बांसगांव केसरी नंदन तिवारी व तहसीलदार नरेंद्र कुमार के द्वारा ग्राम सभा कौड़ीराम के जरलही टोला व मिश्रौली ग्राम पंचायत में गरीबों और असहायों मे कंबल वितरण किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार भी मौजुद रहे।