बांसगांव: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी पर एसएसपी गगहा पुलिस ने ₹10,000 का पुरस्कार घोषित किया
गगहा इलाके की एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के मामले मे फरार चल रहे गगहा इलाके के भीतरी दुबौली गांव के निवासी स्व छोटेलाल भारती के पुत्र सूरज की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी के निर्देश पर गगहा पुलिस ने ₹10000 का पुरस्कार घोषित किया है। मामले की जानकारी एसएसपी मीडिया सेल के माध्यम से सोमवार की रात्रि 9:30 पर दी गई। पुलिस आरोपी की तलाश बीते कई दिनों से कर रही है।