सिंगरौली में रिलायंस पावर प्लांट के खिलाफ विस्थापित ग्रामीणों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जारी अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह के बीच गोहवया नदी के तट पर विस्थापित महिलाओं ने ‘चिता आंदोलन’ शुरू कर दिया। नदी किनारे लकड़ियों की चिताएं बनाकर महिलाओं ने उन पर बैठकर विरोध दर्ज कराया। आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में प्रभावित क्षेत्रों का पूर्ण विस्थापन, स्वच्छ पेयजल, राखड़ डैम के चारों ओर पक्की सड़क, विस्थापित भत्ते में बढ़ोतरी और 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को ₹6 हजार मासिक पेंशन शामिल है। आंदोलनकारियों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।#Singrauli #SingrauliNews #ReliancePower #JalSatyagraha #ChitaAndolan #Protest #DisplacedPeople #Visthapit #MPNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #SingrauliBreaking #WaterSatyagraha #ग्रामीणआंदोलन #सिंगरौली #जलसत्याग्रह #चिताआंदोलन #विस्थापित #रिलायंसपावर #मध्यप्रदेश #ब्रेकिंगन्यूज