रामपुर बाघेलान। जिले की रामपुर बाघेलान तहसील में प्रशासनिक फेरबदल के तहत पूर्व में पदस्थ रहे एसडीएम आर.एन. खरे को एक बार फिर जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पुनः पदस्थापन से क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। श्री खरे इससे पहले भी रामपुर बाघेलान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उनके कार्यकाल को प्रभावी माना गया था।